डीएवी मनेई में नवाजे अव्वल खिलाड़ी

 डीएवी मनेई में नवाजे अव्वल खिलाड़ी

 स्पोर्ट्स मीट 2025 का शुभारंभ, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, छात्रों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम


 बॉयज एंड गर्ल अंडर-14,17 खो खो व योग प्रतियोगितामें डीएवी मनेई ने झटका पहला स्थान।

शाहपुर : जनक पटियाल /

डीएवी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल मनेई में दो दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट 2025 ‘क्लस्टर स्तर क्लस्टर VI का विधिवत तरीके से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में डीएवी एआरओ एचपी जॉन -B विक्रम ने मुख्यातिथि और समापन पर डॉ रश्मि जम्वाल के एआरओ (एच पी जोन आई ) कम क्लस्टर हेड ने मुख्यातिथि व नरेश कटोच, प्रधानाचार्य डीएवी चलवाड़ा ने आब्जर्बर के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण के साथ ही छात्रों के मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश कौशल द्वारा मुख्यातिथि को पहाड़ी टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षकों व अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही युवाओं को अनुशासन, समर्पण व खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। स्पोर्ट्स मीट में लड़कियों व लड़कों के अंडर-14,17,19 खो खो व बैडमिंटन के मुकाबले हुए। जिसमें 7 स्कुलों ने भाग लिया। लड़कियों के अंडर-14 व अंडर -17 वर्ग में डीएवी मनेई विजेता रहा। लड़को के अंडर-14 व अंडर 17 वर्ग में भी डीएवी मनेई विजेता रहा। साथ ही लड़कियों की योग प्रतियोगिता में डीएवी मनेई की हर्षिका ने पहला स्थान पाकर चमचमाती ट्रॉफी ओर "बेस्ट योगा गर्ल"का खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पदक एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। 

वीओ:मुख्यातिथि डॉक्टर रश्मि जम्बाल ने स्पोर्ट्स मीट 2025 के सफल आयोजन के लिए मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा की खेलों से शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य रहता है। तथा बच्चे टीमवर्क करना सीखते हैं। जोकि बच्चे के सर्वांगीण विकास में कारगर सिद्ध होता है।उंन्होने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त