रिवालसर में साइबर क्राइम व मानव तस्करी पर पुलिस का जागरूकता अभियान, टैक्सी-जीप यूनियन आगे आए

रिवालसर में साइबर क्राइम व मानव तस्करी पर पुलिस का जागरूकता अभियान, टैक्सी-जीप यूनियन आगे आए 

( मंडी:रिवालसर/ अजय सूर्या ) रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी अजमेर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को फ़ौरन ट्रैफिकिंग ऑफ हिमाचल यूथ एवं साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं व आम जनता को मानव तस्करी और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में लोमस टैक्सी ऑपरेटर यूनियन तथा नैना जीप ऑपरेटर यूनियन रिवालसर के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों के साथ साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा मानव तस्करी से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर हवलदार हितेंद्र कुमार और राकेश कुमार ने साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चौकी प्रभारी अजमेर सिंह ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों और मानव तस्करी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने टैक्सी व जीप ऑपरेटरों से भी आग्रह किया कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और पुलिस का सहयोग करें। शिविर के अंत में उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग