अत्यधिक वर्षा से प्रभावित मंडी व कोटली के 105 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

अत्यधिक वर्षा से प्रभावित मंडी व कोटली के 105 परिवारों को राहत सामग्री वितरित 


– हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का मानवीय प्रयास

( मंडी : अजय सूर्या ) हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, जिला मंडी इकाई ने सामाजिक संस्था एमिकेयर इंडिया, मुंबई के सहयोग से मंडी और कोटली क्षेत्र के 105 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस राहत कार्य का उद्देश्य हाल की अत्यधिक वर्षा और भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों की सहायता करना है।

राहत सामग्री में आश्रय हेतु तरपाल, पारिवारिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, स्वास्थ्य व स्वच्छता किट, तथा स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए जरूरी सामग्री शामिल की गई। समिति के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हो रही अप्रत्याशित भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण लोगों को गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके मद्देनजर यह राहत अभियान संचालित किया गया।

समिति के पूर्व अध्यक्ष जोगिन्दर वालिया एवं तकनीकी एवं विकास समिति के सचिव ने कहा कि अवैज्ञानिक विकास व जलवायु परिवर्तन ने इस प्राकृतिक आपदा को और भयानक बना दिया है। हजारों मकान, गौशालाएं, खेती की जमीन और सड़क मार्ग ध्वस्त हो चुके हैं, वहीं सैकड़ों लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था अपने नैतिक दायित्व को समझते हुए आपदा पीड़ित परिवारों की पुनर्वास प्रक्रिया में निरंतर सहयोग करती रहेगी।

सह सचिव विनय कुमारी ने यह भी बताया कि संस्था समाज में व्याप्त कुरीतियों और नशे की समस्या पर भी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समिति का प्रत्येक सदस्य आपदा पीड़ितों के पुनर्निर्माण कार्य में पूरी निष्ठा और सहयोग से जुटा रहेगा।

यह मानवीय प्रयास स्थानीय लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है और समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,