जोगिंदर नगर में दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

 जोगिंदर नगर में दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन


जोगिंदर नगर प्रदेश में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न और भेदभाव के विरोध में शोषण मुक्ति मंच की जोगिंदर नगर इकाई ने आज एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व रविन्द्र कुमार ने किया, जबकि माकपा नेता कुशल भारद्वाज, संजय जमवाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रदर्शनकारियों ने रोहड़ू में दलित बच्चे की संदिग्ध मौत और कुल्लू–सैंज में दलित महिला पर हमले जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की तेज़ जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, SC/ST विकास निधि कानून लागू करने, छात्रवृत्ति समय पर जारी करने और आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग उठाई।


सफाई कर्मियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने और हिमाचल सफाई आयोग गठित करने की मांग भी प्रमुख रही। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,