रिवालसर में 9 नवम्बर को होगा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह

 रिवालसर में 9 नवम्बर को होगा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा किया जाएगा आयोजन


 रिवालसर : अजय सूर्या /

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर के सौजन्य से आगामी रविवार, 9 नवम्बर को “वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम शिव दर्शन भवन, रिवालसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बड़े ही आध्यात्मिक एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।


इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने जीवन मूल्यों, अनुभवों और सेवा भाव से परिवार तथा समाज को नई दिशा दी है। कार्यक्रम में ईश्वरीय विचार, प्रेरणादायक वक्तव्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सम्मान-अर्पण के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को नमन किया जाएगा।


ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि परमात्मा के सानिध्य में आत्मिक अनुभूति का एक सुंदर अवसर भी होगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पावन संगम में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़