प्रदेश के वैदिक लेखक की पुस्तकों की दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन मे धाक - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश के वैदिक लेखक की पुस्तकों की दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन मे धाक

 प्रदेश के वैदिक लेखक की पुस्तकों की दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन मे धाक 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर वैदिक मंत्रो तथा पर स्वामी दयानंद पर अनेक पुस्तके लिखने वाले वैदिक विद्वान सी पी महाजन के द्वारा लिखी पुस्तकों को दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में लगाए गए पुस्तक स्टाल में प्रदर्शित किया गयाl जसूर कस्वा से संबंध रखने वाले  महाजन द्वारा कई वैदिक मंत्रो का हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा में भी अनुवाद किया गया हैl  महाजन वर्तमान में नूरपुर आर्य समाज के अध्यक्ष भी हैं जिन्होंने नूरपुर आर्य समाज को अधिक आधुनिक रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है lगौरतलव है  सी पी महाजन हिमाचल प्रदेश मे जल शक्ति विभाग मे अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्ति हुए है l जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद आर्य समाज के उत्थान के लिए काफी जागरूक प्रोग्राम नूरपुर क्षेत्र में चलाएं हुए है

कोई टिप्पणी नहीं