खेलों में रूचि लेकर नशे से दूर रह सकते है युवा : निक्का हॉकी इण्डिया के सौ वर्ष पूरा होने पर निक्का ने दी खिलाड़ियों को बधाई
खेलों में रूचि लेकर नशे से दूर रह सकते है युवा : निक्का हॉकी इण्डिया के सौ वर्ष पूरा होने पर निक्का ने दी खिलाड़ियों को बधाई
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सिंह निक्का ने हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूरे होने पर सभी को हार्दिक बधाई और युवा वर्ग से खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शुक्रवार को नूरपर हलके की पुंदर पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं से मिले और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया के सौ साल पूरे होने पर लोगों को खासकर युवाओं को शुभकामनाएं देते है और खेलों में आगे बढ़ने की कामना करते है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल हॉकी एसोसिएशन का अध्यक्ष होने के नाते आशा करते है कि हिमाचल में हॉकी के खिलाड़ी राज्य स्तर ,नैशनल स्तर पर तथा ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश व देश के अलावा अपने माता - पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है और इसके माध्यम से वह सफलताओं के शिखर को छू सकते है। उन्होंने युवाओं से नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर खिलाड़ियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


कोई टिप्पणी नहीं