दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा सुसाइड नोट

दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा सुसाइड नोट 

ट्रेन के सामने कूदने से पहले दोनों भाइयों ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें आरोप लगाया था कि वो सूदखोर साहूकारों से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं. सुसाइड नोट में लिखा है कि कर्ज चुकाने के बाद भी लोग चेक लगाने की धमकी देते हैं.

यह दु:खद हादसा मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से निकल कर सामने आया है, यहाँ कर्ज से परेशान होकर दो सगे भाईयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों की पहचान नंदकिशोर और रामेश्वर सोनी के रूप में हुई है. पुलिस को दोपहर लगभग 2 बजे अशोकनगर रेलवे ट्रैक दोनों भाइयों के शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर देहात थाना पुलिस पुलिस पहुंच गई. पुलिस को प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लगा है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.बता दें कि इससे पहले भी अशोकनगर में सूदखोरों से परेशान होकर कई युवाओं ने आत्महत्या की है.  

वहीं, सेहराई थाने के बम्मन खिरिया गांव में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर नेशनल हाइवे को चक्काजाम कर दिया. इसके साथ ही ग्रामीणों ने सेहराई थाना प्रभारी पर पैसे लेकर पीड़ितों की सुनवाई न करने का आरोप लगाया और पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) व एसडीओपी (SDOP) ने ग्रामीणों को समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन वह तुरन्त एफआईआर (FIR) में आरोपियों के नाम बढ़ाकर एक्शन की मांग करते नजर आए.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर