सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों को किया खारिज मोनालिसा ने

सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों को किया खारिज मोनालिसा ने 


निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए ऑफर दिया। इसके बाद मोनालिसा के प्रशिक्षण वीडियो और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के वीडियो मीडिया में सामने आए, लेकिन इसके साथ ही सनोज मिश्रा पर आरोप भी लगने शुरू हो गए कि उन्होंने मोनालिसा को अपने जाल में फंसा लिया है।

लेकिन इस पूरे विवाद के बाद पहली बार मोनालिसा सामने आई हैं। मोनालिसा और उनके परिवार ने फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। मोनालिसा और उनके परिवार ने भी उनके समर्थन में वीडियो जारी किया। इस पूरे मामले में मिश्रा द्वारा मोनालिसा की मदद करनेए उनके रहने की व्यवस्था करने और उन्हें फिल्मों में काम दिलाने की बात सामने आई है। वीडियो में मोनालिसा उनके बड़े पापा और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। मोनालिसा ने रिजवी के सभी आरोपों को निराधार बताया। मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं। मोनालिसा के बड़े पापा ने भी कहा कि लोग जो सोच रहे हैंए वो सच नहीं है।

मोनालिसा एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी कर रही हैं ताकि फिल्मों में एंट्री करने के लिए खुद को तैयार कर सकें। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। मोनालिसा हाल ही में सनोज मिश्रा के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं थी, जहां उन्हें पहली बार प्लेन में सफर करने का अनुभव हुआ। मोनालिसा के इस नए सफर को लेकर उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और उनकी पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ