घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

यह घटना देवास शहर के नयापुरा इलाके में हुई। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार देर रात एक मकान में भयानक आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।



मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जहां से आग लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस हादसे में दूसरी मंजिल पर रह रहे दिनेश, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की दर्दनाक मौत हो गई। दिनेश पेशे से कारपेंटर थे और ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी भी चलाते थे।

देवास के पुलिस अधीक्षक (SP) पुनीत गहलोत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया और चारों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर