कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार

कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार 

छिंदवाड़ा में 11 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार देर रात परसिया थाने में डॉ प्रवीण सोनी और श्रीसन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. शनिवार की देर रात को परासिया थाना में डॉक्टर प्रवीण सोनी और श्रेशन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ अंकित सल्लाम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.जिले के एसपी अजय पांडेय ने जानकारी दी है कि आज परासिया बीएमओ डॉक्टर अंकित सहलाम की शिकायत पर श्रेषन फार्मास्यूटिकल्स कांचीपुरम तमिलनाडु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. बीएनएस की दो अलग धारा एडल्ट्रेशन ऑफ ड्रग और हत्या की कोटि में आने वाले अपराधिक मानव वध एवं ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत एडल्टररेट ड्रग जिससे किसी की मृत्य होने के मामले विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें एक वर्ष से 10 वर्ष और अधिकतम आजीवन कारावास का प्रावधान है.

बच्चों की मौत का बढ़ सकता है आंकड़ा 

छिंदवाड़ा जिले में एक महीने में अब तक 11 बच्चों की जान जा चुकी है.छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेल होने से 11 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कुछ बच्चे अभी भी गंभीर स्थिति में हैं. वहीं बच्चों की मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि संभवत: 14 मौतें हुई हैं. इस संबंध में एसडीएम शुभम कुमार यादव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है. एसडीएम ने बताया कि अभी डेटा जुटाया जा रहा है. कहां-कहां से शिकायतें गई हैं इस बारे में जांच कर रहे हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को विवादों में आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया. इसके अलावा मानकों पर खरी न उतरने वाली दवा को छापामारी करके जब्त करने के निर्देश दिए हैं. सीएम मोहन यादव ने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इसके अलावा उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता और बीमार बच्चों का इलाज कराने की भी घोषणा की है. 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ