65 वर्षीय बुजुर्ग ने 9वीं कक्षा की लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

65 वर्षीय बुजुर्ग ने 9वीं कक्षा की लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा 

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है, जहां उसके पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने लड़की का कई बार रेप किया और हर बार उसे किसी को न बताने के लिए धमकी भी देता था. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई, तब मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद लड़की ने अपने घर वालों को आरोपी की हरकत के बारे में बताया और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया, जिसे कोर्ट ने अब 20 साल की सजा सुनाई.

ये मामला साल 2023 का है. अब ओंगोल पोक्सो विशेष अदालत की जज शैलजा ने इस मामले में फैसला सुनाया. उन्होंने 65 वर्षीय आरोपी तिरुमाला शेट्टी वेंकटेश्वरलू को वेतापलेम पुलिस स्टेशन में 2023 में दर्ज पोक्सो मामले में 20 साल की कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई. इसके अलावा सरकार को इस मामले में पीड़िता को 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया. यानी लड़की के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 6 लाख रुपए दिए जाएंगे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग