करंट की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल में पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। पानी गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।



उस दौरान महिला का पति ऑफिस गया हुआ था। जिस समय यह घटना हुई । सूचना के बाद जब वह घर पहुंचा, तब तक देर हो चुकी थी। 

जानकारी के मुताबिक मामला भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल किया था। हालांकि महिला इसकी चपेट में कैसे आई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। हादसे के वक्त महिला के ससुर भी घर पर ही मौजूद थे। उन्हें कमरे के अंदर से कुछ जलने की दुर्गन्ध आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 

इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को कॉल कर तुरंत घर बुलाया, आनन-फानन में घर का दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन महिला अंदर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद घर में मातम पसर गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ