भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की हुई मौत, तीन घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। खाचरोद क्षेत्र में बेडावन्या गांव के करीब टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में चार लोगों मौत हो गई है।



उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुआ यह हादस इतना भयावह था कि आरोपी कार पूरी तरह से पचक गई थी। यात्री उसमें फंस गए थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि, कार सवार 3 यात्री घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त लोग अजमेर शरीफ से जियारत कर लौट रहे थे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। वह इंदौर के मांगलिया से लौट रहा था।

सड़क हादसे में इंदौर के कड़ाव घाट निवासी इमरान पुत्र इज्जत नूर (40 ), इंदौर के पिंजारा बाखल निवासी आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी (35), इंदौर के झलारिया निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार और इंदौर झलारिया निवासी समीर पुत्र हाजी हफीज खान की मौत हो गई है। इंदौर के जुबैर पुत्र जाकिर (30), समीर पुत्र रशीद (25) सांवेर और सांवेर के ओसामा पुत्र सिद्दीक (25) गंभीर रूप से घायल हैं ।

हादसे के बाद ड्राइवर सीट में फंसे युवक को निकालने के लिए कार की बॉडी काटनी पड़ी। हालांकि, कार सवार एयाज खान को खरोंच तक नहीं आई। एयाज के मुताबिक, आठ दोस्त 23 अक्टूबर को इंदौर से अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लौटते समय पेट्रोल टैंकर और ट्रक हमारी कार के पीछे चल रहे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने ओवरटेक किया, जिससे हमारी कार टैंकर से भिड़ गई। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर