चारे में कटे सांप ने युवती को काटा, युवती की हुई मौत

चारे में कटे सांप ने युवती को काटा, युवती की हुई मौत 

खेत से पशुओं के लिए चारा गई लाई थी युवती फिर आकर चारे को मशीन में काटा और उसी चारे के साथ सांप के भी टुकड़े हो गए और सांप ने युवती को भी काट लिया जिस कारण युवती की मौत हो गई यह दु:खद घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से निकलकर सामने आई आपको बता दें कि शुक्रवार को शाम जिले के रामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत नाऊडांडा गांव निवासी होरीलाल कुशवाह की 18 वर्षीय पुत्री भारती कुशवाह खेत से पशुओं के लिये चारा लाई थी। देर शाम इलेक्ट्रिक मशीन पर भारती चारा काट रही थी, इस दौरान चारे में आया सर्प मशीन के गड़सा से तीन भागों में कट गया। इसकी जानकारी भारती को नहीं लगी कि चारे में आया सर्प कट चुका है। तेज गति से चल रही मशीन से काटने के लिये चारा जैसे ही आगे बढ़ाया, सर्प ने दो बार काटकर भारती की उंगली को खून खच्चर कर दिया। घायल उंगली को देखते ही भारती ने आनन फानन में मशीन रोक दी। इसी दौरान मशीन पर रखे चारे को हटाकर देखा तब उसमें घायल सर्प नजर आया। इसकी जानकारी परिजनों को देते ही भारती बेहोश हो गई। परिजन बेहोश भारती को सबलगढ़ चिकित्सालय ले गये, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, हालांकि ग्रामीणजन दबी जुवान से बता रहे हैं कि परिजन पहले भारती को लेकर झाडफ़ूंक कराने ले गये थे, उसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। इस कारण काफी देर तक उसे इलाज नहीं मिल पाया और भारती की मृत्यु हो गई।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया था, सबलगढ़ के रामपुर थाना क्षेत्र में सर्प ने चारा मशीन से तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी युवती को काटकर मौत देने की घटना चर्चा का विषय बन गई है। मृतिका के पड़ोसी धर्मकांत व्यास ने बताया कि चारा काटने के दौरान ही सर्प कट गया उसके बावजूद युवती को काटकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर