जिला प्रशासन ने बाढ़ में फसे 3 लोगों को राफ्ट से किया रेस्क्यू

 जिला प्रशासन ने बाढ़ में फसे 3 लोगों को राफ्ट से किया रेस्क्यू



शिमला 10 जुलाई - हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे आज बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न हुई और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुन्नी के समीप मस्जिद में 03 लोग फस गए। जिला प्रशासन शिमला की त्वरित करवाई से मस्जिद में फंसे 03 लोगों को राफ्ट की सहायता से सुरक्षित निकाला गया।
कमांडेंट तृतीय बटालियन शिमला नविता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी कमांडर महेन्दर कँवर की अगुवाई में बटालियन की टीम ने राफ्ट की सहायता से तीनो व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की। नविता शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला से आज प्रातः 7:20 पर सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीआई के समीप कुछ लोगों के फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। राहत कार्य के मध्यनजर कंपनी कमांडर महेंद्र कंवर की अगुवाई में 7 लोगों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान को प्रातः 8:20 बजे तक पूर्ण किया गया और फसे तीनो व्यक्तियों को सकुशल वहां से निकल लिया गया।

जिला के हर हिस्से में आपदा और राहत कार्य का लिया जा रहा पूर्ण जायजा - उपायुक्त 
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि जिला भर में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे आपदा की स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है और हर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद है। उपायुक्त द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला की हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारीयों को जिला के सभी जगहों पर तैनात किया जा चूका है ताकि इस दौरान लोगो को कोई भी असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से अपने घरों में सुरक्षित बने रहने का आग्रह किया है और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न आने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा