पुलिस ग्राउंड बारगाह में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू

पुलिस ग्राउंड बारगाह में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू

चंबा समाचार

चम्बा(जितेंद्र खन्ना):-   जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड बारगाह में आज पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह भर्ती प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी और इसमें हजारों की संख्या में युवक  युवतियाँ अपना दम खम  दिखाएंगे।  

इस भर्ती के दौरान रोजाना करीब 1550 अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले पाएंगे।  जिसमें 100 मीटर ,1500 मीटर हाई जंप,लॉन्ग के अलावा अन्य कई प्रकार के कंपटीशन से इन युवाओं को गुजरना पड़ेग।  कुल मिलाकर पुलिस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ इस भर्ती  को आयोजित किया जा रहा है।  

इसके लिए जगह-जगह पर  कैमरे के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है ताकि किसी तरह कोई संशय ना रहे। महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया ढाई दिन तक रखी गई है। और अगर मौसम की वजह से कहीं रुकावट आती है। तो उसके लिए कुछ रिजर्व दिन भी रखेंगे ताकि सभी अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में भाग ले पाएं। 

पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया की चम्बा  में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।  यह भर्ती प्रक्रिया अगले 20 मार्च तक चलेगी जिसमें ढाई दिन तक महिला और बाकी दिन पुरुषों के लिए भर्ती  का दिन रखा गया है।  

उन्होंने कहा कि अगर मौसम की खराबी रही तो इसमें बीच रिजर्व दिन भी रखे गए हैं ताकि किसी भी प्रकार का कोई अभ्यर्थी छूट न जाए।  उन्होंने कहा कि इस भर्ती के दौरान पूरी तरह से  पारदर्शिता रखी जा रही है जिसमें कैमरा के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है उन्होंने बताया कि रोजाना 1550 आभारती इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। 

उन्होंने सभी को बताया कि इस दौरान  कई प्रकार के प्रलोभन देकर लोग लालच देकर भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन की बात करते हैं उनके झांसी में ना आए और जिस तरह से उन्होंने अभ्यास किया है इस तरह मैदान में आकर अपना बेस्ट दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग