हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने को छेड़ी महिम

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने को छेड़ी महिम

मंडी समाचार

मंडी:-  हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए महिम छेड़ दी है। महासंघ के राज्य संयोजक श्रेय अवस्थी ने बताया कि उन्होंने कई निजी संस्थानों से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए संपर्क किया है और यह संस्थाएं बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तैयार हो गई हैं। 

इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला मंडी से कुछ बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी पढ़े-लिखे बेरोजगारों से अनुरोध किया है कि अगर वो अपने आसपास के क्षेत्र में रोजगार चाहते हैं तो उनसे संपर्क करें। 

श्रेय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का युवाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है और किस प्रकार राज्य की आमदनी आम आदमी को परेशान करके बढ़ाई जा सके उसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक हालत खस्ता हो चुकी है इसलिए उनके संगठन ने निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने का बीड़ा उठाया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग