किन्नौर जिला में 7, 8, 9 अप्रैल को भर्ती किए जाएंगे 150 सुरक्षा जवान

किन्नौर जिला में 7, 8, 9 अप्रैल को भर्ती किए जाएंगे 150 सुरक्षा जवान

किन्नौर समाचार

किन्नौर (रिकांग पिओ) ब्यूरो:- 07 अप्रैल, 2025 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 08 अप्रैल, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पूह व 09 अप्रैल, 2025 को उप रोजगार कार्यालय निचार में होंगे साक्षात्कार और भर्ती किए जाएंगे 150 सुरक्षा जवान।

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 17,000 से 21 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 52 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 07 अप्रैल, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 08 अप्रैल, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पूह तथा 09 अप्रैल, 2025 को उप  रोजगार कार्यालय निचार स्थित भाबानगर में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन