आंगनबाड़ी केद्रों में नौकरी के लिए 1 अप्रैल तक करें आवेदन

आंगनबाड़ी केद्रों में नौकरी के लिए 1 अप्रैल तक करें आवेदन 

कांगड़ा समाचार

कांगड़ा:-   बाल विकास परियोजना नगरोटा सुरियां के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देहरा उपमंडल के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया  शुरू हो गई है । 

पात्र महिलाएं जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो, शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास हो , आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में आता हो और उसके परिवार की वार्षिक आय 50000 रुपए से अधिक ना हो  इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सुरियां  के कार्यालय या सम्बन्धित पर्यवेक्षक  या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 3 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत गठूत्तर में गठूत्तर 1, ग्राम पंचायत मसरूर में मसरूर 1, ग्राम पंचायत लुदरेट में अपर लुदरेट शामिल हैं जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के 12 पदों के लिए आवेदन मांगे गए जिसमें ग्राम पंचायत दंगढ़  में दंगढ़, पंचायत भटेड़ के चंदुआ 1, पंचायत बिलासपुर के भकलेड़, भटेड़ 1, सकरी के सकरी 2, नंदपुर भटोली के अपर नंदपुर, नंदपुर 2, नंदपुर 3, गुलेर के गुलेर 1,जलरियाँ, मसरूर के पीरविंदली , पंचायत लुदरेट के अपर लुदरेट 2 में सहायिकाओं के पद शामिल हैं। 

आवेदनकर्ता सादे कागज पर अपना आवेदन अपने सभी योग्यता, जाति, अनुभव इत्यादि के आवश्यक प्रमाणपत्र जोकि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हों की सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 सांय 4 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सुरियाँ के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकता है।  

इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 8 अप्रैल 2025 को लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह हरिपुर में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा जिसमें सभी आवेदकों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग