हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के भरे जाएंगे 3 पद

हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के भरे जाएंगे 3 पद

ऊना समाचार

ऊना:-   हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के 3 पद भरे जाएंगे। इन पदों में ओबीसी श्रेणी में 1 पद, सामान्य श्रेणी में 1 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का 1 पद शामिल है। बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट पद हेतु आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://hppns.hp.gov.in  पर फाॅर्म उपलब्ध है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से आठवीं पास और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी सायं 5 बजे तक अपने फाॅर्म मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग हिमाचल प्रदेश में जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन