सौ वर्षों के अधिक समय से सोलन के पड़ग गाँव के लोग एम्बुलेंस रोड़ से महरूम, सरकार से लगाई गुहार

सौ वर्षों के अधिक समय से सोलन के पड़ग गाँव के लोग एम्बुलेंस रोड़ से महरूम, सरकार से लगाई गुहार 

हिमाचल मीडिया ब्यूरो / सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले का पड़ग गाँव, जहाँ की भूमि शर्मा परिवार की पुश्तैनी ज़मीन है, आज भी एंबुलेंस रोड से वंचित है। इस ज़मीन पर सौ वर्षों से अधिक समय से लोग बसे हुए हैं, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई। गाँव की बेटी शुचि शर्मा, जो डॉ. कृष्णलाल शर्मा की पोती हैं, ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपील में प्रशासन से तीखा सवाल किया

“अगर किसी को चोट लग जाए, कोई बीमार पड़ जाए या हार्ट अटैक आ जाए, तो हम कैसे पहुँचाएँ? यहाँ स्ट्रेचर तक नहीं जा सकता, गाड़ियों और एंबुलेंस की तो बात ही छोड़िए। अगर किसी को कुछ हो जाए, तो ज़िम्मेदारी कौन लेगा? तो अब तक ये सड़क क्यों नहीं बनी? क्या हम एक हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं?”

एंबुलेंस रोड़ की राह देख रहे 
हिमाचल हाईकोर्ट ने अपने सामान्य आदेश में कहा था कि प्रदेश के हर गाँव तक एंबुलेंस रोड पहुँचना अनिवार्य है, अगर ये रोड बनने के बीच कोई आया, तो उसकी बिजली और पानी काट दी जाएगी ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े। इसके बावजूद पड़ग गाँव में सड़क का न बन पाना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

गाँव वाले और शुचि शर्मा प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैंक्योंकि ये केवल सुविधा का सवाल नहीं बल्कि लोगों की जान का सवाल और अधिकार है। शुचि शर्मा के माध्यम से पड़ग की आवाज़ सुनी जाए और जल्द से जल्द एंबुलेंस रोड बने।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर