महिला होने वाले दामाद संग हुई फरार, महिला ने घर में 10 रूपये ना छोड़े

महिला होने वाले दामाद संग हुई फरार, महिला ने घर में 10 रूपये ना छोड़े



जिस बेटी की शादी होनी थी उसकी तबीयत खराब हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. उसको ड्रीप लग रही है. उधर, महिला का पति जितेंद्र पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है. यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकल कर आया है। 

घर से भागी महिला की हरकत से उसकी बेटी बेहद हैरान और परेशान है. उसे यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे उसकी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई. बेटी जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी, वहीं अब उसकी मां की हरकत ने उसके सारे अरमान चकनाचूर कर दिए हैं.

बेटी अब अपनी मां की हरकत पर बहुत गुस्सा है. उसका कहना है कि उसे अब अपनी मां से कोई मतलब नहीं है. बेटी सिर्फ इतना चाहती है कि मां जो पैसा-सोना-चांदी घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए. मां अब जीए चाहे मरे, उससे कोई मतलब नहीं है.

बकौल बेटी- मां घर से एक एक पाई ले कर चली गई है. घर में 10 रुपये भी नहीं छोड़े. पूरा घर खाली कर दिया है. करीब 5 लाख का जेवर और 3.50 लाख रुपये कैश लेकर फरार हुई है.

बताया जा रहा है कि सास ने हाल ही में अपने होने वाले दामाद को स्मार्टफोन दिलवाया था. दोनों अक्सर फोन पर बात करते रहते थे. इस बीच उनमें प्यार पनपा, आखिर में वे एकसाथ घर से भाग गए. मामले में महिला के पति जितेंद्र का कहना है कि जब वह बेटी की शादी के लिए अपने घर आया तब पता चला कि पत्नी अपने होने वाले दामाद से 20-20 घंटे बात करती है. पहले नॉर्मल लगा लेकिन अब शक हकीकत में बदल गया. जितेंद्र ने कहा कि अब वह सिर्फ ये चाहते हैं कि पुलिस उनकी पत्नी को खोजे और परिवार के सामने लेकर आए, कैश-जेवर भी वापस दिलाए.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर