पुलिस ने युवती सहित दो यूवकों से चिट्टा किया बरामद

पुलिस ने युवती सहित दो यूवकों से चिट्टा किया बरामद 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी एक कार में चिट्टे की खेप लाई जा रही है, जिसके आधार पर मुख्य आरक्षी आशू वर्मा के नेतृत्व में घुमारवीं पुलिस की टीम ने रविवार सुबह बलोह में नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने कार (एचपी 01के-5677) को निरीक्षण के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मंडी जिले के 28 वर्षीय राहुल भारती, पंजाब के कपूरथला निवासी 26 वर्षीय संदीप सिंह और नेपाल मूल की युवती 20 वर्षीय अनु सिरपाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अनु सिरपाली वर्तमान में संदीप सिंह के साथ कपूरथला में ही रह रही है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। डीएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।