ऋषिकेश पहुंचने पर कैडेट्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर निकाली रैली एनसीसी कैडेट्स ने

ऋषिकेश पहुंचने पर कैडेट्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर निकाली रैली एनसीसी कैडेट्स ने 

'शतुद्री वंदन’ सेलिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स ने दिन की शुरुआत सुबह-सवेरे योग और हल्के व्यायाम से की। इसके बाद सभी 70 कैडेट्स लुहानूं मैदान से सतलुज नदी में बोट्स लेकर सेलिंग करते हुए चांदपुर और फिर ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश पहुंचने पर कैडेट्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर एक रैली निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति फैली कुरीतियों को दूर करना था।

इसके बाद कैडेट्स ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत कैडेट्स ने पुनः सेलिंग करते हुए लुहानूं घाट की ओर रुख किया।

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि एक्सपीडिशन के तीसरे दिन कैडेट्स ने लगभग 30 किलोमीटर तक सेलिंग की। इस दौरान कैडेट्स का जोश देखने योग्य रहा। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने सेलिंग की बारीकियां सीखी और विपरीत परिस्थितियों में नावों को किस प्रकार संभालना है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की।

सेलिंग प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स साहस, आत्मविश्वास और अनुशासन का अद्भुत अनुभव प्राप्त करते हैं। यह गतिविधि न केवल शारीरिक क्षमता और मानसिक धैर्य को विकसित करती है, बल्कि कैडेट्स को टीमवर्क, नेतृत्व गुण और राष्ट्र सेवा की भावना से भी ओतप्रोत करती है। इस दौरान चिकित्सा कर्मी, बचाव दल व तीन सुरक्षा नावें सेलिंग करते हुए कैडेट्स के साथ रही। इस अवसर पर चीफ इंस्ट्रक्टर पंकज, ट्रेनिंग चीफ देवेश, रमन, कपिल, धीरज, रघुवीर, साहिल, अभिनव, करुणेश, जी सी आई अंकिता, ए एन ओ अब्दुल मजीद, देवराज मन्हास, लिपिक उदित व विवेक, एस एम आई अमित व सोहन लाल उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को