बिलासपुर के बरठी में निजी बस दुर्घटना ग्रस्त,12 लोगों की मौत, अन्य घायल

बिलासपुर के बरठी में निजी बस दुर्घटना ग्रस्त,12 लोगों की मौत, अन्य घायल 

बिलासपुर जिले के बरठी के पास भालू में एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त बस में 30 लोग सवार थे। बस बरठी के पास से गुजर रही थी तभी मलबा और पत्थर बस की छत आ गिरे। इस घटना में 12 लोगों के मारे जाने की भी खबर है सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संतोषी नाम की निजी बस मलबे और पत्थरों के गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन की टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी मात्रा में मलबा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आई।बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, तभी भालू पुल और बरठी के पास एक पूरी पहाड़ी टूटकर बस पर गिर गई। यह हादसा शाम करीब 6:25 बजे हुआ। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है।

शोक संदेश

 अनुराग सिंह ठाकुर ने झंडूता बस दुर्घटना पर शोक प्रकट किया। 

मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए विकराल भूस्खलन की चपेट में बस के आने से 10 से ज़्यादा लोगों का निधन होने की घटना अत्यंत कष्टदाई है। इस भीषण दुर्घटना ने मेरे अंतर्मन को बहुत दुःख पहुँचाया है। मैं स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूँ ।राहत एवं बचाव कार्य पूरे वेग से जारी है। मैं इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ दुर्घटना पीड़ितों के साथ हैं। ईश्वर से दुर्घटना पीड़ितों के शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करता हूँ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।