एनसीसी कैडेट्स ने छठे दिन सीखा सेलिंग के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल और चलाया स्वच्छता अभियान

शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन : एनसीसी कैडेट्स ने छठे दिन सीखा सेलिंग के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल और चलाया स्वच्छता अभियान


एनसीसी कैडेट्स के शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन का छठा दिन योग और व्यायाम से शुरू हुआ। कैडेट्स ने ज़कातखाना से बोट सेलिंग की शुरुआत कर ज्योतिपतन होते हुए नकारना पहुँचे। यहां पुनीत सागर अभियान के तहत सतलुज नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इस पहल में ग्रामीणों और युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की।

दोपहर में भोजन के उपरांत कैडेट्स सेलिंग करते हुए रायपुर मैदान के लिए रवाना हुए। इस दौरान ज्योतिपतन के समीप उन्हें हल्के तूफान का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने साहस और अनुशासन के साथ पार किया। इसके अतिरिक्त कैडेट्स को सर्वाइवल ऐट सी तथा डूबते हुए व्यक्ति को जल में बचाने का विशेष अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल विकसित हुआ।

कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि ऐसे अनुभव कैडेट्स को और परिपक्व बनाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को मजबूत करते हैं। एक्सपीडिशन के छठे दिन कैडेट्स ने बोट सेलिंग करते हुए 40 किलोमीटर का सफर तय किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।