गीत-संगीत के माध्यम से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
गीत-संगीत के माध्यम से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत छतर जोगियां और लरहूं में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।नाट्य दल ने गीत संगीत के माध्यम से जानकारी दी कि अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग में विवाह करने वाले दंपत्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार, अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है तथा महिलाओं को प्रति सिलाई मशीन पर 1,800 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण हेतु 1.50 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही नशा निवारण पर बल देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी जानकारी सांस्कृतिक दलों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है।इस दौरान प्रधान सुलक्षण देवी, उप प्रधान साहिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं