ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम आयोजित

 ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम आयोजित


सोलन:    सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आज ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की।

डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं, नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना है।  

‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम में 08 शिकायतें प्राप्त की गई। ग्रामीणों के 33 विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। 05 नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 02 आधार कार्ड को अपडेट किया गया। 47 लोगों की जमाबंदी अपडेट की गई तथा 35 लोगों के म्यूटेशन किए गए।  

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नन्दराम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत सनहोल की प्रधान कुसुम ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान सुनील ठाकुर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया