पाकिस्तान गोलाबारी में शाहपुर के सिहोलपुरी के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद

 शाहपुर _फौजी पिता का फौजी बेटा भी बना अमर शहीद – देश ने खोया एक और वीर

पाकिस्तान गोलाबारी में शाहपुर के सिहोलपुरी के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद 

शाहपुर : जनक पटियाल 

पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे युद्ध के हालातों में शाहपुर के लिए दुखद खबर आई है। पुंछ में तैनात शाहपुर के वार्ड नंबर चार निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार(48) पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हो गए है। सेना की तरफ से आज सुबह उनके बेटे को इस बारे जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि शहीद पवन कुमार की पार्थिव देह को पूंछ से रजौरी ले जाया जा रहा है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा तथा तमाम औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव देह को सड़क मार्ग से शाहपुर लाया जाएगा। सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे तथा आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में वे शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर लगते ही पूरा शाहपुर शोक में डूब गया है। घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


शहीद के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए है शहीद अपने पीछे पिता पूर्व सैनिक गरजो सिंह, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार, बेटी अनामिका छोड़ गए हैं। बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है जबकि बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।वहीं शाहपुर के जांबाज सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत को नमन करते हुये उपमुख्य सचेतक केबल सिंह पठानिया ने शहीद परिवार को सांत्वना दी उंन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़े है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में