राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,665 मामलों की सुनवाई, 10,837 चालान मामलों का निपटारा

 राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,665 मामलों की सुनवाई, 10,837 चालान मामलों का निपटारा


देशभर के साथ-साथ मंडी जिला के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडी जिला के करसोग, गोहर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, सुंदरनगर और मंडी मुख्यालय में कुल 16 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया।

इन लोक अदालतों के सफल आयोजन के लिए अप्रैल और मई माह में पूर्व लोक अदालत (प्री-लोक अदालत) सिटिंग्स भी आयोजित की गई थीं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने दी।

उन्होंने बताया कि लोक अदालतों का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। इस लोक अदालत के दौरान पक्षकारों की आपसी सहमति से कुल 17,665 मामलों की सुनवाई की गई।

इनमें मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 16,898 चालान प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 10,837 मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे पक्षकारों के समय और खर्च की बचत हुई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग