नूरपुर मे चिट्टे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, तलाड़ा में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर मे चिट्टे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, तलाड़ा में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर वलजीत ठाकुर

नूरपुर के तलाड़ा गांव में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार


चिट्टे के सेवन से एक और युवक की मौत हो गई। नुरपुर थाना क्षेत्र के तहत तलाड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ (23) निवासी तलाड़ा के रूप में हुई है। नूरपुर थाने में मृतक के भाई गौरव पठानिया पुत्र दलजीत सिंह निवासी तलाडा की शिकायत पर 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई सौरभ बद्दी में कंपनी में नौकरी करता था। नौ मार्च को वह घर आया था । दस मार्च को अपने दोस्तों की पार्टी में गया था। वहां पर दोस्त अनिल कुमार निवासी पंजासरा से चिट्टा लेने के लिए गया था और चिट्टे को पीने से उसके भाई की जान चली गई। नूरपुर डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। यह मामला पहले प्राथमिक स्तर पर सीआरपी 176के तहत पंजीकृत किया गया था। अब यह मामला आईपीसी 304 में स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक सौरभ पठानिया पुलिस रिकार्ड में इस मामले में पहले से था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर