पुलिस ने चार युवकों से170 ग्राम चिट्टा किया बरामद

 संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 170 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया।

बाहरी राज्यों से चिट्टा तस्करी के कारण यहां की युवा पीढ़ी आदी हो रही है।



शिमला  पुलिस ने वीरवार को संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 170 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।  

चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकेबंदी की। इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में ढली थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान अनिल, राहुल, दीपक और कर्ण निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों के पतों की अभी पुलिस जांच कर रही है।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व भी पुलिस ने टुटीकंडी क्रॉसिंग में पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें एक युवती भी शामिल थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर