शादी के फेरों के बाद दुल्हन की हुई मौत,डोली की जगह उठी अर्थी

शादी के फेरों के बाद दुल्हन की हुई मौत,डोली की जगह उठी अर्थी


फेरों के दौरान दुल्हन का ब्लड प्रेशर कम हो गया और वो चक्कर खाकर गिर गई थी,तुरंत ही उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच दौरान डॉक्टर ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया और बारात बिना दुल्हन के बेरंग लौट गई। मंगलवार को लड़के के परिजन लड़की के घर पहुंचे और नीलम रानी का अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि नीलम का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।

यह दिल दहला देने वाला मामला पंजाब के फाजिल्का से निकल कर सामने आया है यहां गुरुहर सहाय की रुकना बस्ती के रहने वाले महेंद्र कुमार थिंद के बेटे गुरप्रीत की शादी स्वाह वाला निवासी जय चंद की बेटी नीलम से 26 फरवरी को तय हुई थी। बारात के आने के बाद सभी रस्मों को किया जा रहा था। परिवार में खुशियां का माहौल था शादी में आए सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे।

स्टेज पर वरमाला के बाद दुल्हा और दुल्हन फेरे लेने लगे। इसी दौरान दुल्हन का बीपी लो हो गया और वो बेहोश हो गई। परिजनों से डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन