सौतले बाप पर जहर देकर बेटी को मारने के लगे आरोप,20 दिन पहले हुई थी शादी

सौतले बाप पर जहर देकर बेटी को मारने के लगे आरोप,20 दिन पहले हुई थी शादी 


महि‍ला के पहले पति की बीमारी से हुई थी मौत,रीता देवी ने दूसरी शादी चंदन कुमार चार बच्चों के पिता से की, रीता देवी की 2 वर्ष की बेटी थी। जिसको जायदाद के लिए जहर देकर मारने का आरोप रीता ने अपने दूसरे पति पर लगाया जो कि फरार है।

शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरपुर गांव से निकल कर सामने आया है नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। आरोपित फरार चल रहा है। बताया कि महिला के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी इसके बाद उसने 

बाद में इसी साल पांच फरवरी को आरोपित चंदन कुमार के साथ उसने तीसरी शादी की थी। बीस दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई है। बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही हैं।

उधर, महिला ने प्राथमिकी में दो शादी का ही जिक्र किया है। दर्ज प्राथमिकी में रीता देवी ने बताया है कि उसकी शादी जाफरपुर निवासी किसान अरुण साह के साथ हुई थी, जिससे उसे सात साल का पुत्र और दो साल की पुत्री है। तीन वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी से मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह अकेली रहने लगी।

पांच फरवरी को उसने गांव के ही चंदन कुमार से कोर्ट में शादी की। शादी के कुछ दिन बाद से ही चंदन कुमार द्वारा तमाम संपत्ति खुद के नाम करने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर विवाद होने लगा। साथ ही बच्चों की हत्या करने की धमकी देने लगा।

इसी क्रम में बीती रात बच्ची के रोने से नाराज चंदन ने उसके मुंह में चॉकलेट डाल दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने के बाद सुबह से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज बाद बच्ची को लेकर वह घर लौटी।

घर लाने के बाद दोपहर एक बजे बच्ची की मौत हो गई, उसने इसकी सूचना पूर्वी चंपारण में रह रहे अपने मामा को दी। साथ ही नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच की।

मृतका की मां और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं रीता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया