पानीपत में पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने आसन कला में नशा तस्कर को चरस सहित लिया हिरासत में

पानीपत में पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने आसन कला में नशा तस्कर को चरस सहित लिया हिरासत में 


हरियाणा  : एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पुलिस ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया है.अभियान के तहत, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम गश्त और जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान पानीपत के आसन कला नोहरा के मोड़ पर पुलिस तैनात थी।

इस बीच पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव आसन कला निवासी अंकित मादक पदार्थ बेचने के लिए घर से सरकारी स्कूल की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सरकारी स्कूल के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी. कुछ देर पश्चात एक युवक शिव मंदिर कर और से हाथ में पॉलीथीन लेकर पैदल आते हुए दिखाई दिया।

युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र मदन लाल निवासी आसन कला के रूप में बताई. पुलिस टीम ने नियमानुसार डयूटी मजिस्ट्रेट अमित दहिया ईटीओ की उपस्थिति में युवक की पॉलोथीन की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई. बरामद चरस का वजन करने पर 600 ग्राम पाया गया।

डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शार्टकट से मोटे पैसे कमाने के लिए दया सिंह निवासी डिडवाडा जीन्द से चरस खरीदकर लाया था. पुलिस ने बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अंकित के खिलाफ थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर