10 वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल प्रिंसिपल पर लगे आरोप,किया था प्रताड़ित छात्र को

 10 वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल प्रिंसिपल पर लगे आरोप,किया था प्रताड़ित छात्र को


स्कूल में टूटी कुर्सी छात्र से,कुर्सी के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी मांगा. वो जुर्माना देने के लिए राजी भी हो गईं. लेकिन प्रिंसिपल ने बावजूद इसके धीरज को ए़डमिट कार्ड देने से इनकार कर दिया, बुरा भला भी कहा और छात्र सहन ना कर सका, जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाला मामला दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल आरकेपुरम से निकल कर आया है पिता ने पुलिस को बताते हुए कहा कि उनका बेटा धीरज आरकेपुरम स्थित आर्मी स्कूल में 10वीं का छात्र था। उससे कुछ दिन पहले स्कूल की एक कुर्सी टूट गई थी, जिसके लिए धीरज ने उनसे माफी भी मांगी. लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी एक न सुनी। उन्होंने धीरज की मां को फोन करके स्कूल बुला लिया. वहां मां के सामने ही धीरज को बुरा-भला कहा कुर्सी के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी मांगा। वो जुर्माना देने के लिए राजी भी हो गईं. लेकिन प्रिंसिपल ने बावजूद इसके धीरज को ए़डमिट कार्ड देने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि धीरज के साथ-साथ उसकी मां को भी प्रिंसिपल ने खूब सुनाया। प्रिंसिपल के साथ-साथ एक और टीचर ने भी धीरज को फटकार लगाई। यह सब देख धीरज टूट गया। वह रोते हुए घर आया. यहां उसने किसी से भी बात नहीं की। वह परेशान रहने लगा और उसने 10 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहां उसका इलाज चला लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए. मृतक के पिता ने कहा, प्रिंसिपल और टीचर के कारण मेरे बेटे ने अपनी जान दे दी, मैं उनके खिलाफ अब कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। उन्हें सजा दिलवाकर अपने बेटे को न्याय दिलवाऊंगा।

उन्होंने प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है, बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अभी प्रिंसिपल, टीचर और स्कूल के अन्य स्टाफ से बात कर रही है। कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक