हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार जिला कांगड़ा के विकास खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरसर में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हरसर पंचायत प्रधान कांता देवी व उपप्रधान लवली, पनालथ पंचायत प्रधान संधला देवी व उपप्रधान सुनील, बीडीसी सदस्य नर्मदा देवी, हरसर व पनालथ पंचायत सदस्य, मातृ शक्ति और युवा शक्ति ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार व एस डी एम ज्वाली को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि चोरी की इन वारदातों के कारण नागरिकों की संपत्ति और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हो गई है। इसे रोकने के लिए पंचायत ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों व मुख्य मार्गों पर सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों...
चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज जिला चंबा में होटल में ले जाकर दो युवतियों के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता पक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किलोड निवासी अश्वनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शिकायतकर्ता ने महिला पुलिस थाना चंबा में उपस्थित होकर बयान दर्ज करवाया कि आरोपित अश्वनी निवासी किलोड ने दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक निजी होटल में ले जाकर उनके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए महिला थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की धारा चार के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने पीड़िताओं के बयान दर्ज करने के साथ ही संबंधित होटल के कमरे व रिकार्ड की छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण व साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकार...
भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी भरमाड़ स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं में स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार ने समस्त स्टाफ की ओर से खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय डीपीई संजय ठाकुर और पीटीई अक्षय प्रकाश के मार्गदर्शन एवं कड़ी मेहनत को जाता है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान अनिल कुमार कतनौरिया ने भी विजेता एवं उपवि...
33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2026 का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलोहड़ा में किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस में ज्वाली और फतेहपुर ब्लॉक के 65 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जूनियर, सीनियर तथा सीनियर सेकेंडरी वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्विज, मैथ्स ओलंपियाड, एक्टिविटी कॉर्नर तथा मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में मानवी, आराध्या, रिद्धि ठाकुर, आरोही मनहास और आदर्श डोगरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक्टिविटी कॉर्नर, क्विज तथा मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सचित शर्मा, हर्षित, पार्थ और प्रियांश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्विज, मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम और एक्टिविट...
गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू गणेश चतुर्थी की पहली शाम कलाकार उपमा ठाकुर के नाम, प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु अजय सूर्या नेरचौक : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू की ओर से आयोजित गणेश उत्सव का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हो गया। उत्सव की पहली शाम प्रसिद्ध लोक कलाकार उपमा ठाकुर के नाम रही। उनकी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं और दर्शकों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी, जिला मंडी प्रकाश चंद तथा उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व प्रत्याशी कांता देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथियों का हिमाचली टोपी, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकाश चंद ने गणेश उत्सव कमेटी द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समिति को प्रोत्साहित करते हुए 11 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की। सांस्कृतिक संध्या में कलाकार उपमा ठाकुर ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। उनकी प्रस्तु...
श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत (चंबा: जितेन्द्र खन्ना) मणिमहेश यात्रा के अंतिम चरण के दौरान समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के समीप कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय जयराम शर्मा निवासी गांव कलरबत्ता जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। वह कमल सिंह वजीर के पारंपरिक छड़ी जत्थे के साथ डल झील में पावन स्नान और भगवान शिव के दर्शन के लिए यात्रा पर आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, जयराम शर्मा छड़ी जत्थे के अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल चढ़ाई चढ़ते हुए सुरक्षित रूप से मणिमहेश डल झील पहुंच गए थे।लेकिन, मणिमहेश क्षेत्र में हुई बर्फबारी और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण झील परिसर में रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला गया था। यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस दल को दी गई सूचना ऐसे में बुधवार रात अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण जयराम शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी श्रद्धालुओं और सेवादारों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ठंड के असर के च...
ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम देर रात तक बधाई देने पहुंचते रहे समर्थक और शुभचिंतक फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / विधानसभा फतेहपुर के भाजपा नेता एवं हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश चौधरी का जन्मदिन क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोगों ने ओम प्रकाश चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने चौधरी के साथ मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा होती रही। ओम प्रकाश चौधरी ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है।...
भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव को झील में फेंक दिया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि यह मामला जिले के तहसील झंडूता के तहत आने वाले गांव समलेटू का है। मृतक की पहचान समलेटू गांव निवासी मदन लाल के रूप में हुई है। मृतक के दूसरे भाई रोशन लाल ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में खुलासा किया गत 15 सितंबर को शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास (45) और भाभी रानो देवी (38) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि बिशन दास और रानो देवी ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जब बिशन दास और रानो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया। आरोप...
वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / नूरपुर। वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने वाले 33वें बाल विज्ञान सम्मेलन (चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस) के जोनल स्तरीय आयोजन में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) के तत्वावधान में किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” रही। प्रतियोगिता का आयोजन GSSS औंद, तहसील एवं उपमंडल नूरपुर में किया गया, जिसमें 110 विद्यालयों के 596 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, ज्ञान और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल क्विज सीनियर वर्ग में प्रकृति शर्मा एवं परिधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ, ज्ञान और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। वहीं, इनोवेटिव मॉ...
ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ स्थान: ग्राम पंचायत भलूँ, उपमंडल ज्वाली (हिमाचल प्रदेश)। घटना: अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी। शातिर तरीका: पहचान छिपाने के लिए चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए। कार्रवाई: पुलिस थाना जवाली के प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। घटना का विवरण: उपमंडल जवाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भलूँ में प्रेम सिंह मोहल के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य किसी रिश्तेदार के यहाँ गए हुए थे, जिससे घर सूना था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों की अलमारियों को तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया और वहाँ रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण व नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस को चकमा देने और अपनी पहचान छिपाने के लिए शातिर चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें