सतगुरु रविदास महाराज जी के 647वें जन्मोत्सव मनाने की श्रृंखला में कीर्तन दरबार व गुरु के लंगर का आयोजन

 सतगुरु रविदास महाराज जी के 647वें जन्मोत्सव मनाने की श्रृंखला में कीर्तन दरबार व गुरु के लंगर का आयोजन गुरु रविदास गुरुद्वारा लकड़ोलू, मैहला में किया गया ।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

कार्यक्रम के दौरान भाई सुनील कुमार, भाई रंजीत सिंह व रागी जत्था गैहरा वाले द्वारा गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया । नाम बिना नहीं जीबेया जाए, ऐसी लाल तुझ बिन कौन करे, तोहि-मोहि मोहि- तोहि अंतर कैसा, बहुत जनम बिछुरे थे माधउ, एह जनम तुम्हारे लेखे, प्रेम की जेवरी बाँधेओ तेरो जन, मोहे न बिसारो मैं जन तेरा, संत जना मिल हर जस गायो, नाम तेरे की जोत लगाई, नाम तेरो आरती मजन मुरारे, हर के नाम बिन झूठे सगल पसारे, हर हर हर हर हर हर हरे, अमृतवाणी हर हर तेरी सुण सुण होवे परम गत मेरी , कह रविदास सभे जग लुटेया हम तो एक राम कह छुटेया लख खुशियां पातशाहिय ां जे सतगुरू नदर करे, राखा एक हमारा स्वामी एक हमारा स्वामी, सभना का मां पिओ आप हैं आपे सार करे, आदि शब्द गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया । प्रातः आसा दी वार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । उसके उपरांत गुरु जस कीर्तन, पाठ का भोग, आरती व अरदास के साथ माहौल भक्तिमय हो गया । गुरु रविदास सभा लकड़ोलू मैहला के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी विशेष अतिथियों को शिरोपा व सन्त शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का बैज पहनाकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम के दौरान लछिया राम ठाकुर, पूर्व उप प्रधान मनोज कुमार जसरोटिया, पूर्व प्रधान उमेश ठाकुर, श्री गुरु रविदास सभा मैहला के प्रधान श्री इंद्र सिंह, सचिव अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, रमेश कुमार, पुन्नू राम, सुनील कुमार, योगेश कुमार, नीरज कुमार, अमन कुमार, नारो देवी, बबली देवी, ऊषा कुमारी, बिमला देवी, शैलजा, अनिता देवी, ग्रन्थी रवि कुमार, गुरु रविदास सभा चम्बा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश पाल, उपप्रधान सुदेश चंद्रा, गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के प्रधान रमेश चंद, शिवकरण चंद्रा , नरसी देवी, दुनी चंद, दलबीर सूर्या, कमला देवी, राजिंद्रा सूर्या, वंदना, जीतेन्द्र चंद्रा इत्यादि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक