सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुदृढ़ बनायें-सुमित खिमटा

 सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुदृढ़ बनायें-सुमित खिमटा

सिरमौर जिला में मोबाईल नेटवर्क की दृष्टि से 21 मतदान केन्द्र शैडो जोन में शामिल


नाहन उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न दूरसंचार नेटवर्क जिसमें बीएसएनएल, जिओ और एयरटेल आदि संस्थान शमिल है से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभ चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में संचार नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिला में 21 मतदान केन्द्रों में दूरसंचार नेटवर्क कमजोर होने के दृष्टिगत शैडो जोन घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा नाहन में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल, जियो और ऐयरटेल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुमित खिमटा ने कहा जिला के 21 शैडो जोन वाले मतदान केन्द्रों में दूरसंचार कंपनियां विशेष फोकस करें और समय पर यहां मोबाईल नेटवर्क की सुविधा सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिन शैडो जोन में नेटवर्क सुचारू कार्य नहीं कर रहा है वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की संभावनायें तलाश की जायें।

सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया गया कि सभी 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुविधा को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जायेगा और 27 शैडो जोन में भी नेटवर्क को सुचारू बनाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, बीएसएनल की एसडीओ शालिनी सिंह और निर्मल सिंह, एयरटेल से संजय बिस्टा और फकीर चंद जिओ के प्रतिनिधि परविन्द्र व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया