सर्जरी में युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक

सर्जरी में युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक


दिल्ली: डॉक्टरों ने कहा कि मरीज के पेट से कुल 39 सिक्के निकाले गए जोकि 1, 2, 5 रुपये के थे। साथ ही 37 चुंबक जो दिल, गोलाकार, सितारा, गोली और त्रिकोण आकार के थे उसे भी निकाला गया। 

दिल्ली से सर गंगा राम अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक की आंत से डॉक्टरों ने सर्जरी करके 39 सिक्के और 37 चुंबक निकाले। यह मामला तब सामने आया जब 26 वर्षीय एक मरीज 20 दिनों से अधिक समय से बार-बार उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। मरीज कुछ खा भी नहीं पा रहा था।  

मरीज के रिश्तेदारों ने उसके पेट का एक्स-रे कराया, जिसमें उसके पेट में सिक्के और चुंबक दिखाई दिए। पेट के सीटी स्कैन से पता चला कि सिक्कों और चुंबकों का भारी बोझ आंत में रुकावट पैदा कर रहा है। समझाने के बाद मरीज तुरंत सर्जरी के लिए तैयार हो गया। ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट से 39 सिक्के और 37 चुंबक निकाला गया।  

मिली जानकारी के अनुसार, युवक कथित तौर पर मानसिक बीमारी से पीड़ित था। मरीज से जब पूछा गया कि उसने चुंबक और सिक्के क्यों निगल रहा था तो उसने बताया कि उसे लगता था कि इन धातुओं में भारी मात्रा में जिंक मौजूद है और अगर इसे वो निगल लेगा तो सेहतमंद हो जाएगा। मरीज के रिश्तेदारों ने कहा कि वह पिछले कुछ हफ्तों से सिक्के और चुंबक खा रहा था। मरीज के मनोरोग का भी इलाज चल रहा था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर