दिल्ली से मनाली घुमने जा रहे पर्यटक की गाड़ी खाई में गिरी, एक की हुई मौत

दिल्ली से मनाली घुमने जा रहे पर्यटक की गाड़ी खाई में गिरी, एक की हुई मौत


आज दिनांक 25.02.2024 को एक गाडी नम्बर DL8CAU-8830 जिसमें तीन लोग सवार थे जो दिल्ली से मनाली घुमने जा रहे थे।

 इस गाडीं को यश मोंगा पुत्र स्व. मनीष कुमार मौंगा निवासी रोहिणी दिल्ली चला रहा था तथा सिद्धार्थ जैन पुत्र निवासी माँडल टाउन पार्ट-2 दिल्ली तथा जतिन गुप्ता पुत्र संजू गुप्ता निवासी शालीमार बाग दिल्ली इसके साथ गाडी में बैठे थे । जैसें ही यह गाडी काण्डी से बजौरा की तरफ कन्नौज से थोड़ा आगे पहुंची तो गाड़ी के चालक ने गाडी पर से नियन्त्रण खो दिया तथा गाड़ी ढांक से नीचे गिर गई।

गाडी में सवार उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को ईलाज के लिये CHC कटौला ले जाया गया जहां पर जतिन गुप्ता उपरोक्त को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा सिद्धार्थ जैन व यश मोंगा को आगामी ईलाज के लिये मण्डी अस्पताल रैफर किया गया है जहां पर उनका ईलाज जारी है । मृतक का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल मण्डी में करवाया जा रहा है । मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर