नेशनल हाइवे 103 पर ट्रक के पलटने से गई युवक की जान

 नेशनल हाइवे 103 पर ट्रक के पलटने से गई युवक की जान


रविवार देर रात एक (छोटा) ट्रक नेशनल हाइवे 103 पर टियाले दा घटृ नामक स्थान पर मोड़ काटते समय पलट गया खिडक़ी की तरफ बैठा अशोक कुमार इस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक के चालक रजनीश कुमार को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे ट्रक का चालक रजनीश कुमार अपने दो साथियों अशोक कुमार और महिपाल के साथ बद्दी से हमीरपुर आ रहा था। जैसे ही यह ट्रक टियाले दा घट के पास तेज रफ्तार से तीखा मोड़ काट रहा था तो वहां पर यह ट्रक असंतुलित होकर सडक़ के बीच पलटा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर