पारिवारिक नोक झोंक इतनी बड़ी, पति ने पहले तो पत्नी की पिटाई की फिर आग लगाकर की आत्म हत्या

पारिवारिक नोक झोंक इतनी बड़ी, पति ने पहले तो पत्नी की पिटाई की फिर आग लगाकर की आत्म हत्या 


यह मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके से निकल कर सामने आया है यहां नक्षत्र अपार्टमेंट में रहने वाले एक एनजीओ के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप नायर (46) ने अपने फ्लैट में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रदीप ने एक वर्ष पहले 14 फरवरी 2023 को ही दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी का नाम निहारिका (27) है जो स्वयं एक एनजीओ से जुडी हुई हैं। अवधपुरी पुलिस के अनुसार, प्रदीप नायर ने पहली पत्नी से तलाक के पश्चात् बीते वर्ष वैलेंटाइन्स-डे पर स्वयं से 19 वर्ष छोटी निहारिका से दूसरी शादी की थी। प्रदीप एवं निहारिका दोनों ही अलग अलग एनजीओ के लिए काम करते थे।  

प्रदीप जहां रायपुर में पोस्टेड थे, तो वहीं निहारिका भोपाल के एनजीओ से जुड़ी हुई थीं। शनिवार को प्रदीप भोपाल आए थे। उनकी पत्नी जब रात को घर देर से आई तो दोनों के बीच बहुत झगड़ा हुआ तथा प्रदीप ने निहारिका की पिटाई कर दी। निहारिका जब पिटाई से बचने के लिए फ्लैट से भागी तो प्रदीप ने फ्लैट को अंदर से बंद कर स्वयं को आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब फ्लैट से आग और धुएं को देखा तो पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचित किया तथा आग बुझाई। प्रदीप का जला हुआ शव फ्लैट के एक कोने से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा सोमवार को परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा मेडिकल भी करवाया। रिपोर्ट में निहारिका के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। पत्नी ने बताया कि एनजीओ के काम के कारण वो घर देर से पहुंची थीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार