भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हर्ष महाजन को दी बधाई

 भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हर्ष महाजन को दी बधाई


शिमला, राज्यसभा चुनाव के बाद देर रात हर्ष महाजन जी को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक सौदान सिंह ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा की हमें पूर्ण विश्वास है कि मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में हर्ष महाजन सदन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

हिमाचल प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट पर मंगलवार को भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की। राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन की जीत हुई और विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। दोनों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा को विजेता घोषित कर दिया गया।

यह सब कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से संभव हुआ है। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के हक में क्रॉस वोटिंग की। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अंतरकाल्ह पूरी तरह हावी रही है। जिसका परिणाम हम सब के सामने है, कांग्रेस में बड़े बड़े नेता आज भी घुटन महसूस कर रहे है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया