नगर परिषद चम्बा में पार्षदों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है

नगर परिषद चम्बा में पार्षदों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गर्म हो गया जब धरने पर बैठे पार्षदों से बातचीत करने के लिए नगर परिषद उपाध्यक्ष आ पहुंची। उपाध्यक्ष ने धरने पर बैठे पार्षदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पाया। इस दौरान पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष बातचीत के लिए चम्बा नहीं आ रही हैं। उन्हें चम्बा शहर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उनके चम्बा न आने के कारण विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने कहा कि किसी भी वार्ड के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने पार्षदों से धरना प्रदर्शन को समाप्त करने का आग्रह भी किया। लेकिन कांग्रेस समर्थित पार्षद अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। विदित रहे कि कांग्रेस समर्थित पार्षद बीते 9 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि नगर परिषद की अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों में कांग्रेस समर्थित पार्षदों के वार्डों में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बहरहाल, नगर परिषद चम्बा में पार्षदों का धरना आज 9 वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर पार्षद खालिद मिर्जा, अंजू कुमारी, सीमा कुमारी, भावना गुलाटी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर