पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनेंगे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनेंगे


दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती बताई जा रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनकी गिनती लोकप्रिय पंजाबी गायकों में होती थी. यहीं नहीं उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी. फिर इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी. हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर देशभर में उनके फैंस ने दुख जताया था. मूसेवाला के पहले एल्बम पीबीएक्स 1 ने बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 66वां स्थान हासिल किया था. उनके हिट गानों में एक एके 47 और मेरा नाम थे. बेटे की हत्या के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. वे अक्सर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हैं।

और अब यह खबर निकल कर सामने आ रही है बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनेंगे।

आपको बता दें कि अभी तक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की तरफ से कोई अधिकारियक बयान नहीं दिया गया है. लेकिन, लगभग छह महीने से चरण कौर ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रखी है. इस बीच अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर