मिड डे मील के बर्तन व राशन लेकर रफूचक्कर हुए चोर

मिड डे मील के बर्तन व राशन लेकर रफूचक्कर हुए चोर 


पंचायत मटौर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्ला मटौर विद्यालय से एक सिलिंडर, तीन कुक्कर, एक कड़ाही और राशन हुआ चोरी,दो दिन की छुट्टी के दौरान चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार  जब स्कूल में मिड-डे मील खाना बनाने बाली वर्कर पहुंची तो विद्यालय का ताला टूटा हुआ था।जिसकी सूचना मिड डे मील वर्कर विद्यालय के अध्यापक को सूचना दी।विद्यालय से एक सिलिंडर, तीन कुक्कर, एक कड़ाही और राशन चोरी हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस थाना कांगड़ा में दी है। सूचना प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह और उपप्रधान संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। कांगड़ा पुलिस थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर कांगड़ा पुलिस थाना से पुलिस जांच अधिकारी इस चोरी की घटना की जांच के लिए मौके के लिए रवाना हुए हैं। थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि पुलिस इस चोरी के मामले की छानबीन कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर