सपा नेताओं की आपसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

सपा नेताओं की आपसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा


सपा कार्यकर्ताओं की आपस में मारपीट और हंगामा की यह तस्वीर हरदोई के समाजवादी पार्टी कार्यालय की है। यहां पर लोकसभा प्रत्याशी बनाई गई उषा वर्मा की मौजूदगी में एक मासिक बैठक आयोजित की गई थी। मासिक बैठक का आयोजन समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए किया गया था लेकिन नारेबाजी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में भिड़ गए जमकर मारपीट हुई हंगामा हुआ। सपा कार्यालय पर मारपीट गाली गलौज और हंगामा के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

सपा युवाजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि नाम सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उषा वर्मा और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए थे जिसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उनके पुत्र और ड्राइवर ने नाराजगी जताते हुए गाली गलौज कर मारपीट की है। लोकसभा प्रत्याशी उषा वर्मा ने कहा कि कोई बहुत बड़ी बात नहीं है आपस में कुछ विवाद हुआ है।

हंगामा मारपीट और गाली गलौज के प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव वीरे का अलग ही तर्क था। उन्होंने बताया कि हम यादव लोग हैं रिहर्सल करते रहते हैं जैसे विभिन्न जगहों पर रिहर्सल होता है ऐसे ही ऊर्जा बनाए रखने के लिए हम लोग भी रिहर्सल करते हैं, कहीं अगर बाहर जरूरत पड़ेगी तो यह रिहर्सल काम आएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर