पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में मनाया गया

 पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में मनाया गया 

‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’


पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -2024 के उपलक्ष्य पर ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी’ विषय पर स्कूली विद्यार्थियों तथा सामान्य आगंतुकों के लिए कुछ शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम, कार्यक्रम का आगाज़ केन्द्र के परियोजना समन्वयक श्री राम स्वरूप के व्याख्यान के साथ हुआ । उन्होंने लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान के माध्यम से भारत की विकास गाथा में स्वदेशी प्रौद्योगिकी की उपयोगिता एवं इसके संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला । आगे उन्होंने वर्तमान एवं भविष्य में होने वाले वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी उन्नतियों के विषय में अपने विचार व्यक्त किये तथा उपस्थित जिज्ञासु दर्शकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के भी उत्तर दिये । इस कार्यक्रम के पश्चात, सर चंद्र शेखर वेंकटरमन के जीवन पर आधारित एक संक्षिप्त फिल्म का प्रदर्शन किया गया, इसके माध्यम से भारत के इस महान वैज्ञानिक के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालने का एक प्रयास किया गया । 

इन कार्यक्रमों के उपरांत, एक ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया । इस प्रश्नोत्तरी में भारत के महान वैज्ञानिकों, विशिष्ट वैज्ञानिक संस्थानों, स्थानीय जैव विविधता, सामान्य विज्ञान तथा स्वदेशी प्रौद्योगिकी जैसे समसामयिक विषय पर विभिन्न प्रश्न पूछे गये तथा सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वक्तृत्वकला प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दर्ज की । प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी’, विज्ञान केन्द्रों का स्कूली शिक्षा में योगदान, हमारा हिमाचल, मेरा विद्यालय तथा भारत की वैज्ञानिक विरासत विषय पर अपने विचारों को वक्तृत्वकला के माध्यम से सभी के सामने रखा । कार्यक्रम की समाप्ति पर केन्द्र के शिक्षा सहायक श्री अमितेष वर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामान्य आगंतुकों का पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर की ओर से सादर आभार व्यक्त किया । 

इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, कांगड़ा; जवाहर नवोदय विद्यालय, मंडी एवं शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बनूरी के 67 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षकों तथा 32 सामान्य आगंतुकों ने प्रतिभागिता दर्ज की ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया